Home
/
Cricket
/
ENG vs AUS: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, मैच में बने कई कीर्तिमान
ENG vs AUS: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, मैच में बने कई कीर्तिमान
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड की टीम को 251 रनों से हराया। टेस्ट मैच की पहली पारी में पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में 398 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 146 के स्कोर पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
इसे मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड:

इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड मिला। उन्होंने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रनों की पारी खेली।
मैच में बने कई कीर्तिमान:

1. एशेज सीरीज के पिछले 7 टेस्ट मैचों में यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की 6वीं जीत है। जबकि एक टेस्ट मैच ड्रा रहा है।
2. साल 2005 के बाद यह पहला ऐसा अवसर है जब इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जीता।
3. टेस्ट मैच में पहली पारी में 90 या इससे ज्यादा रनों से पिछड़ने के बावजूद सर्वाधिक रनों के अंतर से जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया ने बनाया।

4. स्टीव स्मिथ ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में जो 25 शतक लगाये हैं उनमें से सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में टीम को हार मिली है। बाकी 23 मैच या तो ऑस्ट्रेलिया जीती है या ड्रा रहे हैं।
5. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही पॉइंट्स टेबल में अपना खाता भी खोल लिया है।

6. नाथन लियॉन ने टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 20 ओवरों में 49 रन देकर 6 विकेट झटके। इस समय टेस्ट मैचों के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं।
7. एशेज सीरीज के दौरान टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ पांचवे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। सभी बल्लेबाजों की सूची नीचे देख सकते हैं।

8. किसी भी टेस्ट मैच की दोनों पारी में 140 से अधिक स्कोर बनाने वाले स्मिथ सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। स्मिथ से पहले ऐलेन बॉर्डर, एंडी फ्लॉवर, तिलकरत्ने दिलशान यह कारनामा कर चुके हैं।

9. पहली पारी में 90 या अधिक रनों की लीड लेने के बाद यह इंग्लैंड टीम की इंग्लैंड में चौथी हार का रिकॉर्ड है।
ENG vs AUS: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, मैच में बने कई कीर्तिमान
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं: