तीसरे टी-20 में 4 बड़े बदलाव संभव, दिख सकती है नई ओपनिंग जोड़ी, इस युवा का डेब्यू संभव

विंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए पहले दोनों टी-20 मुक़ाबले जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए तीसरा मैच औपचारिक मात्र रहा गया है। फिलहाल भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Copyright Holder: RunBhoomi
अब टी-20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच 6 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से शुरू होगा। तीसरे टी-20 मुक़ाबले को जीतकर जहां भारतीय टीम की निगाहें सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होगी, वहीं विंडीज इस दौरे पर अपनी पहली जीत की तलाश में होगा।
बेंच स्ट्रेन्थ को मौका मिलने की उम्मीद
विंडीज के खिलाफ पहले दोनों मुकाबलों में भारत एक जैसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेला था। जहां लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और राहुल चाहर को बाहर बैठना पड़ा था। चूंकि भारत पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुका है, ऐसे में कप्तान विराट कोहली बेंच स्ट्रेंथ को मौका देने के बारे में विचार सकते हैं।

Copyright Holder: RunBhoomi
अब तक खेले गए 2 टी-0 मुकाबलों में बल्लेबाजों के प्रदर्शन की समीक्षा करें तो हम देखेंगे कि शिखर धवन, ऋषभ पंत और मनीष पांडे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इस दौरान धवन 24, मनीष 25 और पंत महज 4 रन बना सके हैं। ऐसे में धवन की जगह लोकेश राहुल और मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। जबकि टीम में दूसरा अन्य कोई विकेटकीपर न होने के कारण पंत को बाहर रखना मुश्किल है। वहीं रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को आराम देकर राहुल चाहर और दीपक चाहर को शामिल किया जा सकता है। अगर राहुल चाहर को खेलने का मौका मिलता है, तब ये उनका डेब्यू मैच होगा।

Third party image reference
वहीं अगर शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया जाता है, तब इस सीरीज में हमें रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की नई ओपनिंग जोड़ी देखने को मिल सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

Copyright Holder: RunBhoomi


रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, वॉशिंग्टन सुंदर, दीपक चाहर, खलील अहमद, नवदीप सैनी
तीसरे टी-20 में 4 बड़े बदलाव संभव, दिख सकती है नई ओपनिंग जोड़ी, इस युवा का डेब्यू संभव तीसरे टी-20 में 4 बड़े बदलाव संभव, दिख सकती है नई ओपनिंग जोड़ी, इस युवा का डेब्यू संभव Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.