बर्मिंघम में कल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 251 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के असली नायक रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाल स्टीव स्मिथ. जिन्होंने इस टेस्ट की दोनों पारी में शानदार शतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.
Third party image reference
इस टेस्ट की दोनों पारी में शतक जड़ने के लिए स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला. इस टेस्ट के खत्म होने के बाद आईसीसी ने अपनी बल्लेबाजी रैंकिंग में कुछ बदलाव किये हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारी में शतक जड़ने के लिए स्टीव स्मिथ ने आईसीसी की नई रैंकिंग में काफी धमाल मचाया है.
Third party image reference
इस टेस्ट से पहले उनकी रैंकिंग नंबर 4 थी और उनके पास कुल 857 अंक थे. लेकिन इस टेस्ट के खत्म होने के बाद उनके द्वारा लगाये गए शतक की बदौलत उन्हें कुल 46 अंक मिले. जिसके बाद उनकी नई रैंकिंग 903 अंकों के साथ तीसरी पायदान हो गई. इस तरह उन्होंने भारत के चेतेश्वर पुजारा को नंबर 4 पर धकेल दिया.
Third party image reference
आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ 903 अंकों के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुँच गये हैं. उनके इस शानदार प्रदर्शन से विराट कोहली और केन विलियमसन को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि अब स्टीव स्मिथ विलियमसन और कोहली से ज्यादा दूर नहीं है. जिससे उनकी रैंकिंग को ख़तरा बढ़ गया है.
Third party image reference
नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली 922 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद बने हुए हैं. जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 913 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं. इस रैंकिंग में स्टीव स्मिथ 903 अंकों के साथ नई आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं.
Third party image reference
तो वहीँ भारत के चेतेश्वर पुजारा को पहले एशेज टेस्ट के खत्म होने के बाद अपना तीसरा स्थान गवाना पड़ा है. अब पुजारा 881 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं. जबकि न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स 778 अंकों के साथ 5वें स्थान पर बने हैं. उनके बाद जो रूट 6वें, डेविड वार्नर 7वें, एडिन मार्क्रम 8वें, डीकॉक 9वें और फाफ डूप्लेसिस 10वें स्थान पर बरकरार हैं.
The content does not represent the perspective of UC
ICC टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ ने मचाया धमाल, कोहली-विलियमसन को खतरा, देखें टॉप-10 सूची
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: