टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा इन दिनों अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. हाल ही समाप्त हुए वर्ल्ड कप 2019 में उन्होंने 9 मैचों में सबसे अधिक 648 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 5 शतक निकले थे. रोहित ने अपनी उसी फॉर्म को वेस्टइंडीज में दिखाया.
Third party image reference
जहाँ उन्होंने पहले टी-20 में 24 रन जबकि दूसरे टी-20 में 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. जिसके बाद उनके नाम सबसे अधिक 91 रन दर्ज हो चुके हैं. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने यह टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. आखिरी टी-20 मैच आज गुयाना में रात 08 बजे से खेला जाएगा.
Third party image reference
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा कि यदि रोहित अपनी इसी फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में लेकर आते हैं. तो रोहित शर्मा भी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज बनने की क्षमता रखते हैं.
Third party image reference
गौतम ने कहा कि इस समय रोहित शर्मा अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं. उनका शॉट सेलेक्शन कमाल का है. जो टेस्ट क्रिकेट को सूट करता है. अगर रोहित टेस्ट में नंबर 5 पर खेलते हैं. तो आप जरा सोचिए कि भारत का बल्लेबाजी लाइन अप कैसा रहेगा, जिसमे पुजारा नंबर 3, विराट नंबर 4 और रोहित नंबर 5. ये बल्लेबाजी लाइन अप किसी भी गेंदबाजी क्रम को तहस नहस करने की क्षमता रखती है.
गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर कही ऐसी बात, जानकर आप भी खुश हो जाएंगे
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: