Third party image reference
दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 439 विकेट हासिल किए. इसके अलावा डेल स्टेन विश्व के ऐसे इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 9 देशों के विरुद्ध एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया.
आईपीएल की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड
Third party image reference
डेल स्टेन दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक है. डेल स्टेन के नाम पर आईपीएल की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए एक मैच में 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 155.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद पर की थी. उनकी इसी रफ्तार की वजह से एक बल्लेबाज अस्पताल पहुंच गया और उसके चेहरे की सर्जरी करानी पड़ी थी.
2007 में कीवी बल्लेबाज को किया था चोटिल
Third party image reference
2007-08 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेली गई घरेलू सीरीज में डेल स्टेन की छोटी गेंद क्रेग कमिंग के चेहरे पर जाकर लगी, जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. मैच के दूसरे दिन लंच के बाद जब कमिंग और लोउ विंसेंट बल्लेबाजी कर रहे थे तो डेल स्टेन की शॉर्ट पिच गेंद पर कमिंग हुक शॉट खेलना चाहते थे. लेकिन गेंद उनके चेहरे पर तेजी से जाकर लगी, जिसके बाद उनके मुंह से खून निकलने लगा.
चेहरे की करानी पड़ी सर्जरी
कमिंग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में पता चला कि उनके गाल की हड्डी और जबड़े में फैक्चर हो गया है. कमिंग को डायबिटीज थी, इस वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. क्रेग कमिंग की सर्जरी के दौरान उनके गाल और जबड़े को बराबर रखने के लिए छह प्लेट लगानी पड़ी. वह 3 दिन तक अस्पताल में रहे थे. क्रेग कमिंग ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में बताया था कि इस हादसे के बाद से उन्हें गेंद से डर लगने लगा था. उन्हें शॉर्ट पिच गेंदे अजीब लगती थी. इस वजह से उनकी बल्लेबाजी की टेक्निक भी बदल गई थी.
जब स्टेन की बाउंसर ने तोड़ा बल्लेबाज का जबड़ा, ICU में कराई सर्जरी, लगने लगा था गेंद से डर
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: