Third party image reference
सोमवार के दिन भारत के इतिहास में अब तक का बहुत ही बड़ा फैसला लिया गया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और धारा 35a हटाने के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बिल पेश किया जिसे पास कर दिया गया। अब यह बिल लोकसभा में पेश होगा जिसे मंजूरी जरूर मिलेगी।
Third party image reference
बता दे कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया है। वहीं लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया है और वह भी अब केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में अब राज्यसभा 5 साल तक चला करेगी। उसके बाद नए सदस्यों का चुनाव हुआ करेगा।
Third party image reference
भारत के स्वतंत्र होने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और धारा 35a हटाने को लेकर प्रयास किए गए। लेकिन कोई भी सरकार इसमें कामयाब नहीं हो पाई। मोदी सरकार ने इस काम को कुछ ही समय में कर दिया।
Third party image reference
मोदी सरकार के बड़े फैसले के बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन लॉ के संकल्प के मुताबिक कश्मीरियों को उनके विशेष अधिकार मिलने चाहिए। हर किसी को स्वतंत्रता के अधिकार पसंद है। आखिर इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन लॉ क्यों बनाया गया और अब यह क्यों सो रहा है। अमानवीयता के विरुद्ध कश्मीर में हो रहे अकारण आक्रामकता और अपराधों पर जोर देना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर पर पूर्व पाक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: