दोस्तों, विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरिज 2-0 से अपने नाम कर ली है| फ्लोरिडा में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रनों से हरा दिया है| इसी के साथ 3 मैचो की टी-20 सीरिज में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है|
Third party image reference
टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा 67, शिखर धवन 23 और विराट कोहली की 28 रनों की पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 167 का स्कोर खड़ा किया| क्रुणाल पांड्या ने भारतीय पारी के 20वें ओवर में 2 छक्के लगा भारत का स्कोर 150 रनों के पार पहुँचाने में मदद की|
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 2-0 से नाम की टी-20 सीरिज, रोहित ने बनाया तूफानी अर्धशतक
Third party image reference
हिटमैन रोहित शर्मा का तूफानी अंदाज यहाँ भी देखने को मिला उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से बेहतरीन 67 रन की पारी खेली| लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे लेकिन बारिश के चलते मैच रूक गया और भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया|
Third party image reference
वेस्टइंडीज की तरफ से रोवमन पोवेल ने 34 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेल भारतीय गेंदबाजों का अच्छा सामना किया लेकिन कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका| भारत की तरफ से ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए|
दोस्तों, आपको यह पोस्ट कैसी लगी ? हमें कमेन्ट करके जरुर बताए| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज इसे लाइक और शेयर जरुर करे|
IND-WI: विराट की कप्तानी में भारत ने 2-0 से नाम की टी-20 सीरिज, हिटमैन ने बनाया अर्धशतक
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: