कप्तान विराट कोहली ने कहा - यह खिलाड़ी निश्चित रूप से बड़ा क्रिकेटर बनेगा !

दोस्तों भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रनों से हरा दिया है| 3 मैचो की टी-20 सीरिज में भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हरा सीरिज अपने नाम कर ली है|

Third party image reference
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का स्कोर खड़ा किया| जिसमे रोहित शर्मा ने 67, शिखर धवन 23 और कप्तान कोहली ने 28 रनों की पारी खेली| क्रुणाल पांड्या ने अंतिम ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर 167 तक पहुँचाया| जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी और फिर बारिश आने के कारण डकवर्थ लुईस के तहत भारत को 22 रनों से विजेता घोषित किया गया|
मैच के बाद प्रजेंटेशन के सौरण भारतीय कप्तान कोहली से काफी सारी बातचीत की गई जिसके कुछ अंश हम आपको यहा दिखाने जा रहे है|

विराट कोहली ने कहा - यह खिलाड़ी निश्चित रूप से बड़ा क्रिकेटर बनेगा !

कप्तान कोहली ने कहा की एक बार फिर से मैच के दौरान हमने काफी शानदार प्रदर्शन किया| जैसा की मैंने सुबह कहा था की शुरुआत में इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान था और बाद में बल्लेबाजी के लिए यह विकेट स्लो होता गया| ओपनर बल्लेबाजों ने काफी अच्छी शुरुआत की है जिसके बाद जडेजा और पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी कर स्कोर 160 रनों के पार पहुंचाया| उन्होंने कहा की हम 180 रन भी बना सकते थे लेकिन धीरे धीरे यह विकेट बल्लेबाजी के लिए स्लो होता चला गया|

Third party image reference
विराट कोहली से जब यह पूछा गया की क्या वह अगले मैच में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देंगे ? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की हमारा ध्यान हमेशा पहले मैच जीतने पर होता है| लेकिन पहले दोनों मैच जीतने के बाद हमारे पास विकल्प है की हम कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकते है|
कप्तान कोहली ने आगे कहा की वाशिंगटन सुंदर ने जिस तरह से नई गेंद के साथ गेंदबाजी की है| वह टीम के लिए काफी अच्छा काम करते है| वह शांत स्वभाव के साथ अपना कार्य करते है जो काफी अच्छा है| वह काफी एक्टिव है और सीख भी रहे है, इसके अलावा बल्लेबाजी में भी वह बड़े शॉट लगा सकते है| आने वाले समय में वह निश्चित रूप से बड़े क्रिकेटर बनेंगे और टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे|

Third party image reference


दोस्तों, आपका इस बारे में क्या कहना है ? हमें कमेन्ट करके जरुर बताए| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज इसे लाइक और शेयर जरुर करे|

कप्तान विराट कोहली ने कहा - यह खिलाड़ी निश्चित रूप से बड़ा क्रिकेटर बनेगा ! कप्तान विराट कोहली ने कहा - यह खिलाड़ी निश्चित रूप से बड़ा क्रिकेटर बनेगा ! Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.