टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कल से विंडीज दौरे की शुरुआत होगी. जहाँ भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में पहले टी-20 में भिड़ेगा. इस मैच में कई कई भारतीय खिलाड़ी अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं. जिसमे भारत के दिग्गज आलराउंडर रवीन्द्र जडेजा भी शामिल हैं.
Third party image reference
पहले टी-20 में यदि रवीन्द्र जडेजा अपने नाम एक विकेट ले लेते हैं. तो वो अपने नाम एक नया महारिकॉर्ड हासिल कर लेंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
भारत के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल विकेट लेने वाले टॉप-10 भारतीय गेंदबाज :-
Third party image reference
टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 6 भारतीय गेंदबाजों ने अपने इंटरनेशनल करियर में 400 से अधिक विकेट लिए हैं. जडेजा को इस सूची में आने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार है. ऐसा करते ही वो भारत के लिए 7वें गेंदबाज बन जाएंगे. अब तक जडेजा की नाम कुल 399 विकेट दर्ज हैं.
Third party image reference
उनसे पहले अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, ज़हीर खान और रवि अश्विन ही इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं. जडेजा को इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है.
जडेजा का इंटरनेशनल करियर
Third party image reference
टीम इंडिया के बाये हाथ के स्पिनर रवीन्द्र जडेजा ने कुल 234 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 267 इनिंग में कुल 399 विकेट लिए हैं. जिसमे जडेजा ने टेस्ट में 192 विकेट लिए हैं. जबकि वनडे में 176 और टी-20 में 31 विकेट लिए हैं.
IND-WI: महारिकॉर्ड से केवल एक विकेट दूर जडेजा, पहले टी-20 में बन सकता है ये महारिकॉर्ड
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: