ENG-AUS: रोरी बर्न्स ने जड़ा शतक, रच डाला इतिहास, ENG के लिए 33 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा

बर्मिंघम में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ. जिसमे इंग्लैंड की स्थिति इस समय काफी मज़बूत नज़र आ रही है. इंग्लैंड ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 264 रन बनाए. जिससे वो ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के आधार पर सिर्फ 17 रनों से पीछे है. आइए जानते हैं दूसरे दिन के खेल के बारे में विस्तार से...

दूसरे दिन के खेल की समरी

Third party image reference
इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पारी 10 रनों से आगे बढ़ाना शुरू किया. लेकिन जल्दी ही उसे जेसन रॉय (10 रन) के रूप में पहला झटका लग गया. लेकिन इसके बाद रोरी बर्न्स ने कप्तान रूट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 132 रनों की बेहद मज़बूत साझेदारी की. जिसमे कप्तान जो रूट 57 रन बनाकर आउट हुए. रूट ने इस पारी में 6 चौके लगाये.

Third party image reference
इसके बाद ओपनर रोरी बर्न्स का साथ देने आये जो डेनली भी (18) जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. लेकिन रोरी बर्न्स ने हार नहीं मानी और टेस्ट में अपना पहला शतक जड़ा. 194 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गिरने के बाद रोरी बर्न्स और बेन स्टोक्स ने मिलकर दूसरे दिन इंग्लैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया.

Third party image reference
दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 267 रन बना लिए हैं. जिसमे रोरी बर्न्स 125 रन बनाकर खेल रहे हैं. तो वहीं आलराउंडर बेन स्टोक्स 38 रन बनाकर क्रीज़ पर उनका साथ दे रहे हैं.

Third party image reference
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज जेम्स पैटिनसन रहे. उन्होंने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए. जबकि पैट कमिंस ने एक और पीटर सिडल ने भी एक विकेट लिया.

रोरी बर्न्स ने इंग्लैंड के लिए बना दिया रिकॉर्ड :-

Third party image reference
इंग्लैंड के लिए ओपनर रोरी बर्न्स ने अपनी पहली टेस्ट पारी में ही शतक जड़ दिया. वो एशेज की डेब्यू इनिंग में शतक जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं.

Third party image reference
साल 1985 के बाद इंग्लैंड के लिए अपने डेब्यू टेस्ट इनिंग में शतक जड़ने वाले रोरी बर्न्स ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं. यानी इंग्लैंड के लिए यह कारनामा करीब 33 साल बाद हुआ है.
ENG-AUS: रोरी बर्न्स ने जड़ा शतक, रच डाला इतिहास, ENG के लिए 33 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा ENG-AUS: रोरी बर्न्स ने जड़ा शतक, रच डाला इतिहास, ENG के लिए 33 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.