IND-WI: दूसरे टी-20 से पहले कप्तान कोहली ने दिया बड़ा बयान, नवदीप सैनी को लेकर कही ये बात

भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। फ्लोरिडा (अमेरिका) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बनाए। भारत ने 96 रनों के लक्ष्य को 17.2 ओवर में हासिल कर मैच 4 विकेट से जीता।

Third party image reference
मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर 3 विकेट लेने वाले युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Third party image reference
पहले टी-20 में मिली इस जीत और दूसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान देते हुए अपने विचार सामने रखे। कोहली ने मैच में अपनी टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को अच्छा बताया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पिच अच्छी नहीं थी। इसके पीछे उन्होंने पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश को जिम्मेदार बताया।

Third party image reference
कोहली ने गेंदबाजी में डेब्यू मैच खेलने वाले नवदीप सैनी की जमकर तारीफ की। कोहली ने कहा कि वह दिल्ली से है और प्रतिभाशाली है। वह उनमें से एक है जो 150 की स्पीड से गेंदबाजी कर सकता है। कोहली ने आगे कहा कि नवदीप सैनी फिट हैं और अपना एक नाम बना सकता है।

Third party image reference


कोहली ने पिच को लेकर कहा कि पुरानी गेंदों से बल्लेबाजी के दौरान अपने शॉट्स खेलना कठिन था। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ दूसरे मुकाबले में एक टीम के रूप में योगदान देना चाहेंगे। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच आज खेला जाना है।
IND-WI: दूसरे टी-20 से पहले कप्तान कोहली ने दिया बड़ा बयान, नवदीप सैनी को लेकर कही ये बात IND-WI: दूसरे टी-20 से पहले कप्तान कोहली ने दिया बड़ा बयान, नवदीप सैनी को लेकर कही ये बात Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.