Copyright Holder: RunBhoomi
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम पहला टी-20 मुक़ाबला जीतने में सफल रही। इस मैच में भारत ने 4 विकेट से वेस्टइंडीज को हराकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन जिस तरह से भारत ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए, उस हिसाब से ये जीत संतोषजनक नहीं रही। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच फ्लोरिडा में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा।
दूसरे टी-20 में हो सकते हैं ये 2 बड़े बदलाव
वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहले टी-20 मैच में बल्लेबाजों की अपेक्षा भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया। विशेषतः अपना पहला मैच खेल रहे नवदीप सैनी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। डेब्यू के इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए दूसरे टी-20 मुक़ाबले में राहुल चाहर को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
Copyright Holder: RunBhoomi
चूंकि टी-20 क्रिकेट में हमेशा से ही लेग स्पिन गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रहता है। ऐसे में लेग स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर को वॉशिंग्टन सुंदर के स्थान पर मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दीपक चाहर के लिए खलील अहमद को जगह खाली करनी पड़ सकती है।
दूसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित इलेवन
बेशक पहले टी-20 मैच में भारतीय बल्लेबाजी औसत दर्जे की रही। जहां शिखर धवन एक रन बनाकर आउट हुए तो वहीं ऋषभ पंत अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली और मनीष पांडे 19 रन ही बना सके। ऐसे प्रदर्शन के बावजूद भारत की बल्लेबाजी में बदलाव होने की उम्मीद कम ही है।
Copyright Holder: RunBhoomi
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (C), मनीष पांडे, ऋषभ पंत (Wk), क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर, नवदीप सैनी
IND vs WI: जीत के बावजूद दूसरे टी-20 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव, इस युवा का डेब्यू संभव
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: