IND-WI: रात 8 बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मैच, 4 बड़े बदलाव लगभग तय, एक खिलाड़ी का डेब्यू


Copyright Holder: Cricket Panel
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 2-0 से जीत लिया है| इस सीरीज का अंतिम मैच 6 अगस्त को रात 8 बजे से गुयाना में खेला जाएगा| सीरीज का अंतिम मैच होने की वजह से दोनों तरफ से टीमों में कई बड़े बदलाव संभव है| भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कहा था की वो इस सीरीज में हर किसी को मौका देंगे, ऐसे में भारतीय टीम भी इस मुकाबले में बड़े बदलाव कर सकती है|

भारतीय टीम में 4 बड़े बदलाव लगभग तय


Third party image reference
इस सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए राहुल चाहर इस मुकाबले में डेब्यू कर सकते है| ये सीरीज का अंतिम मुकाबला है और ऐसे में उनका डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है| राहुल चाहर इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके सबकी नजरों में आये थे|

Third party image reference
राहुल चाहर के साथ ही टीम में उनके भाई दीपक चाहर, लोकेश राहुल व श्रेयस अय्यर को भी मौका मिल सकता है| वहीँ इन खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म की बात करे तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है| दीपक चाहर जहाँ आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे तो लोकेश राहुल विश्वकप में और श्रेयस अय्यर इंडिया ए की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे है|

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित टीम

इस मुकाबले से ऋषभ पंत के बाहर होने की स्थिति में लोकेश राहुल हमें विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते है| राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए विकेटकीपिंग करते है|

Copyright Holder: Cricket Panel
टीम: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, खलील अहमद|

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित टीम

वेस्टइंडीज की टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता ओपनिंग जोड़ी है| ऐसे में ओपनिंग जोड़ी में हमें बदलाव देखने को मिल सकते है|

Copyright Holder: Cricket Panel
टीम: एविन लुईस, सुनील नरेन, निकोलस पूरण, शिमरोन हेटमायर, रोमन पोवेल, कार्लोस ब्रेथवेट, कायरन पोलार्ड, खरी पेरी, कीमो पॉल, शेल्डन कोट्रेल, ओशन थॉमस|

क्या भारत इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप कर पाएगी ? आपके जवाब हमें कमेंट में जरुर बताये और क्रिकेट से जुड़ी और भी ख़बरों के लिए हमें फॉलो करे|

The content does not represent the perspective of UC
IND-WI: रात 8 बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मैच, 4 बड़े बदलाव लगभग तय, एक खिलाड़ी का डेब्यू IND-WI: रात 8 बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मैच, 4 बड़े बदलाव लगभग तय, एक खिलाड़ी का डेब्यू Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.