Copyright Holder: Cricket Panel
भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सीरीज खेलने में व्यस्त है लेकिन इसी बीच उनकी एक और टी-20 सीरीज घोषित हो गयी है| दरअसल अगले महीने साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आ रही है| जहाँ वो सबसे पहले 3 मैचों की एक टी20 सीरीज खेलेंगे| इसके साथ ही 3 टेस्ट मैचों की भी एक सीरीज खेली जायेगी|

साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

Copyright Holder: Cricket Panel
इस दौरे की शुरुआत 15 सितम्बर को धर्मशाला में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले से होगी| इसके बाद 18 सितम्बर को मोहाली में और 22 सितम्बर को बेंगलुरु में मुकाबला खेला जाएगा| इसके बाद 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी जो 23 अक्टूबर तक जारी रहेगी| इस दौरान विशाखापट्टनम, रांची और पुणे में मैच खेले जायेंगे|

भारत की संभावित टी-20 टीम

Copyright Holder: Cricket Panel
टीम: शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुनाल पांड्या, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, नवदीप सैनी|

आप इस बारे में क्या सोचते है ? हमें कमेंट में जरुर बताये और क्रिकेट से जुड़ी और भी ख़बरों के लिए हमें फॉलो करे|

The content does not represent the perspective of UC