IND-WI: कल 8 बजे से पहला मैच, नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग, संभवतः ये 4 खिलाड़ी होंगे बाहर


Copyright Holder: Cricket Stats
3 अगस्त से शुरू हो रही भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज का पहला मैच कल रात को 8:00 बजे से फ्लोरिडा के लोडरहिल्स में खेला जायेगा। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज विराट कोहली के नेतृत्व में खेलेगी। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से T20 सीरीज में कार्लोस ब्रेथवेट टीम के कप्तान होंगे।

Copyright Holder: Cricket Stats

नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

भारत की ओर से T20 क्रिकेट में आम तौर पर विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आते है लेकिन हाल में हुए वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में लोकेश राहुल को बतौर ओपनर प्रोमोट किया जा सकता हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

भारत का बल्लेबाजी क्रम

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 मैच में भारत की ओर से बतौर बल्लेबाज, रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और मनीष पांडे खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि शिखर धवन के खेलने को लेकर संदेह बना हुआ हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

टीम इंडिया का बोलिंग अटैक

भारत की गेंदबाजी क्रम की बात करें तो इसमें भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज के साथ दीपक चाहर, खलील अहमद नजर आ सकते है वहीं क्रुणाल पांड्या और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे।

ये 4 खिलाड़ी हो सकते है बाहर

पहले T20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर, राहुल चाहर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया जा सकता हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर गयी भारत की टी-20 टीम में नवदीप सैनी और राहुल चाहर 2 ऐसे खिलाड़ी है जो T20 क्रिकेट में अपना डेब्यू करने जा रहे है, लिहाजा 3 में किसी एक मुकाबले में दोनो ही खिलाड़ियों को मौका मिल सकता हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

भारत की संभावित 11 टीम

टीम :- रोहित शर्मा, शिखर धवन विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर।


आपके अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसी होनी चाहिए भारत की प्लेइंग इलेवन कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताइयेगा।
IND-WI: कल 8 बजे से पहला मैच, नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग, संभवतः ये 4 खिलाड़ी होंगे बाहर IND-WI: कल 8 बजे से पहला मैच, नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग, संभवतः ये 4 खिलाड़ी होंगे बाहर Reviewed by Admin on अगस्त 02, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.