T20 क्रिकेट के आने के बाद क्रिकेट की रूपरेखा बदल गयी, आज के जमाने मे बड़ा स्कोर बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नही हैं। लेकिन बड़ा स्कोर बनाने और तेज गति से रन बनाने के चक्कर में जल्द आउट होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको T20 क्रिकेट के टॉप-10 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगें जो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार T20 क्रिकेट में क्लीन बोल्ड हुए है, इस लिस्ट में 2 भारतीय दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान साल 2007 से 2016 तक T20 क्रिकेट में कुल 19 बार क्लीन बोल्ड हुए हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर लिस्ट में दूसरे पायदान पर है वर्ष 2009 से 2018 के दौरान डेविड वार्नर कुल 17 बार क्लीन बोल्ड आउट हुए हैं।
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन वर्ष 2007 से 2017 के बीच शाकिब अल हसन T20 क्रिकेट में कुल 15 बार बोल्ड आउट हुए हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खतरनाक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स वर्ष 2007 से 2016 के बीच 14 बार क्लीन बोल्ड आउट हुए हैं।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 2011 से 2019 के बीच कुल 14 बार अपना विकेट क्लीन बोल्ड होते हुए अपना विकेट खोया इसी तरह जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा भी 14 बार क्लीन बोल्ड आउट हुए हैं।
2 भारतीय है शामिल
Third party image reference
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने T20 कैरियर में अब तक कुल 98 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 1617 रन बनाते हुए 13 बार क्लीन बोल्ड आउट हुए हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
मौजूदा भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में 10वें पायदान पर है। रोहित शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 94 मैच खेले है जिसमें वह 13 बार क्लीन बोल्ड के रूप में आउट हुए हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
इसके अलावा इस लिस्ट में बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा 8वें और विलियम पोर्टरफील्ड 13-13 बार क्लीन बोल्ड हुए हैं।
T20 में सबसे ज्यादा बार 'क्लीन बोल्ड' होने वाले Top 10 खिलाड़ी, रोहित-धोनी भी है शामिल
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:






कोई टिप्पणी नहीं: