सेंट्रल पार्क, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाए. जिससे भारत को यह मैच जीतने के लिए 96 रनों का लक्ष्य मिला है.
वेस्टइंडीज की पारी :-
Third party image reference
इस मैच में वेस्टइंडीज ने बेहद खराब शुरुआत की. मैच की दूसरी गेंद पर अपना पहला विकेट गवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम उस झटके से कभी उबर ही नहीं पाई. आज वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड सबसे अच्छे बल्लेबाज रहे. उन्होंने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जिसमे पोलार्ड ने 2 चौके जबकि 4 छक्के लगाये.
Third party image reference
उनके अलावा निकोलस पूरन ने 20 रन बनाए. इस तरह वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में 95/9 रन ही बना सका. अब भारत को जीतने के लिए 96 रनों का छोटा लक्ष्य दिया है.
Third party image reference
भारत के लिए नवदीप सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 17 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा जडेजा, सुंदर, पांड्या और खलील अहमद ने 1-1 विकेट लिया.
टूटे इतने सारे रिकॉर्ड :-
Third party image reference
1. नवदीप सैनी डेब्यू टी-20 मैच में 3 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बने. उनसे पहले भुवी, ओझा और बरिंदर सरन ऐसा कर चुके हैं.
Third party image reference
2. नवदीप सैनी टी-20 क्रिकेट में 20वां ओवर मेडेन डालने वाले भारत के पहले और दुनिया के ओवरआल चौथे गेंदबाज बन गए.
Third party image reference
3. टी-20 में भारत ने 9वीं बार ऐसा किया है जब उन्होंने किसी टीम को 100 रन के कम के स्कोर पर रोक दिया.
Third party image reference
4. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया. जिसमे सभी 6 गेंदबाजों ने विकेट लिए.
5. रवीन्द्र जडेजा ने एक विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए. वो ऐसा करने वाले भारत के 7वें गेंदबाज बन गए हैं.
IND-WI: नवदीप सैनी-भुवी का कहर, WI ने बनाये 95/9, एक साथ टूटे इतने सारे रिकॉर्ड
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:







कोई टिप्पणी नहीं: