INDvWI: तीसरा टी-20 आज, 4 बड़े बदलाव संभव, नई ओपनिंग जोड़ी दिख सकती है, देखें संभावित टीम

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज में अब तक दो टी-20 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमे भारत ने दोनों मैच में जीत हासिल की है. अब इन दोनों के बीच तीसरा मैच आज रात 8 बजे से प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा.

Third party image reference
भारतीय टीम का इरादा इस सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का होगा. जबकि मेजबान वेस्टइंडीज अपनी पहली जीत की कोशिश करेगा.

भारत में 4 बदलाव संभव

Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब टीम का इरादा अपने युवा खिलाड़ियों को आजमाने का होगा. 2-0 से सीरीज जीतने के बाद इस मैच में शिखर धवन, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे को बाहर बैठाया जा सकता है.

Third party image reference
उनकी जगह भारतीय टीम में ओपनर केएल राहुल, युवा गेंदबाज राहुल चाहर, दीपक चाहर और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को खेलने का मौका मिल सकता है. अगर राहुल चाहर को मौका मिलता है. तो यह उनका डेब्यू टी-20 मैच होगा.

Third party image reference
इसके अलावा इस टीम में शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल को रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित टीम -

Third party image reference
टीम - रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, खलील अहमद, नवदीप सैनी.

INDvWI: तीसरा टी-20 आज, 4 बड़े बदलाव संभव, नई ओपनिंग जोड़ी दिख सकती है, देखें संभावित टीम INDvWI: तीसरा टी-20 आज, 4 बड़े बदलाव संभव, नई ओपनिंग जोड़ी दिख सकती है, देखें संभावित टीम Reviewed by Content writer on अगस्त 06, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.