भारत ने सीरीज के तीसरे टी 20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट 146 रन बनाने में सफल रही.
Third party image reference
भारतीय टीम इस 147 रन के लक्ष्य को कोहली और ऋषभ पंत की धमाकेदार पारियों के दम पर 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने छक्का लगाकर भारत को मैच जिताया. ऋषभ पन्त ने इस मैच में 42 गेंदों पर 4 छक्के जड़ते हुए 65 रन की तूफानी पारी खेली. भारत की इस जीत के महानायक ये चार खिलाड़ी रहे. आइये जानते हैं-
1- दीपक चाहर
Third party image reference
दीपक चाहर ने इस मैच में 3 ओवर में मात्र 4 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किये. इसी के साथ चाहर वेस्टइंडीज के विरुद्ध सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं.
2- ऋषभ पंत
Third party image reference
पंत ने इस मैच में 4 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए मात्र 42 गेंदों पर 65 रन की आक्रामक पारी खेली. ऋषभ ने इस मैच में विजयी शॉट खेला.
3- विराट कोहली
Third party image reference
कप्तान कोहली ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली. कोहली ने 45 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 59 रन की यादगार पारी खेली.
4- नवदीप सैनी
2 विकेट अर्जित करने वाले नवदीप ने बेहद खतरनाक दिख रहे पोलार्ड को आउट कर भारत की जीत की नीव रखी. नवदीप सैनी ने इस मैच में 4 ओवर में 34 रन खर्च किये.
ND vs WI: भारत की धमाकेदार जीत के महानायक रहे ये 4 खिलाड़ी, नंबर 1 ने रचा इतिहास
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: