हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिये. रोहित ने 51 गेंदो पर 5 चौके और 3 छक्को की मदद से 67 रन बनाये.
Copyright Holder: DUNIYA TODAY
इस पारी के साथ ही रोहित ने टी-20 के यूनिवर्सल बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल, क्रिस गेल की पहचान छक्को के लिए होती है. और रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. गेल ने 58 मैच में 105 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित के नाम 107 छक्के दर्ज हो गए हैं.
Copyright Holder: DUNIYA TODAY
इसके अलावा रोहित ने टी20 में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया. रोहित ने 67 रन की पारी के साथ ही 21वीं बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया. वहीं कोहली के नाम 20 अर्द्धशतक हैं.
Third party image reference
इस साल ओवर ऑल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित ने धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने इस साल 22 मैच में 546 रन बनाये हैं.
T-20 के नए 'यूनिवर्सल बॉस' बने रोहित शर्मा, एक साथ ध्वस्त किए गेल-कोहली व धोनी के रिकॉर्ड
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: