Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ खेले जा रही है. इसका दूसरा मुकाबला रविवार का खेला जायेगा. इस बीच टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास टी-20 का एक बेहद शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. यदि रोहित इस रिकॉर्ड को प्राप्त कर लेते हैं तो फिर उन्हे टी-20 क्रिकेट का दूसरा यूनिवर्सल बॉस कहा जा सकता है.
Copyright Holder: DUNIYA TODAY
दरअसल, यह शब्द अभी तक क्रिस गेल के लिए प्रयोग होता है. उन्हे टी-20 क्रिकेट का बादशाह माना जाता है. उनके नाम टी20 क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. क्रिस गेल की पहचान खासतौर पर मैदान पर छक्के लगाने के लिए होती है. लेकिन रोहित शर्मा यदि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में यदि 2 छक्के और लगा देते हैं. तो वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का पछाड़ देंगे.
Third party image reference
क्रिस गेल ने इंटरनेशनल टी-20 में 58 मैच में 105 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित शर्मा के नाम 95 मैच में 104 छक्के दर्ज हैं. ऐसे में सिर्फ दो छक्के और लगाते ही रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.