इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां दौरे का आगाज T20 क्रिकेट के साथ हुए, 3 T20 मैचों की सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हरा दिया। भारत के इस सीरीज जीत के पीछे भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का सबसे अहम योगदान रहा। रोहित शर्मा ने दोनो ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया इसके अलावा दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने, सबसे ज्यादा अर्धश7 जड़ने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा ने अपने नाम दर्ज के लिए है। ऐसे में आइये जानते है कि T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले Top-10 की लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 2012 से 2019 से 59 मैचों की 53 पारियों में 126 चौके और 78 छक्के लगाएं हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ही ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर 2009 से 2018 के दौरान 70 मैचों में 1792 रन बनाते हुए कुल 79 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा कप्तान एरोन फिंच 2011 से 2019 तक 52 मैचों में 161 चौके और 79 छक्के जड़ चुके हैं।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन 2009 से 2019 तक 81 मैचों की 79 पारियों में 1810 रन जड़ते हुए 136 चौके और 81 छक्के ठोक चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन 2006 से 2016 के बीच 58 मैचों की 56 पारियों में 115 चौके व 83 छक्के जमा चुके हैं।
लिस्ट में 5वें पायदान पर ब्रैंडन मैकुलम है मैकुलम ने 199 चौके और 91 छक्के 71 मैचों में जड़े हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
चौथे नंबर पर कोलिन मुनरो है, मुनरो ने 2012 से 2019 के बीसीबी 52 मैचों की 49 पारियों ।के कुल मिलाकर 92 छक्के ठोके हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 2009 से 2019 के दौरान 76 मैचों की 74 पारियों में 7 बार नाबाद लौटते हुए 2272 र। जड़ चुके है इस दौरान गुप्टिल ने 103 छक्के मारे हैं।
Copyright Holder: Cricket Stats
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने वर्ष 2006 से लेकर 2019 के दौरान 58 मैचों की 54 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 1627 र। जड़े है जिसमें वह 138 चौके और 105 छक्के जड़ चुके हैं।
Copyright Holder : cricket stats
रोहित शर्मा ने जड़े सबसे ज्यादा 107 छक्के
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 2 मैचों के दौरान रोहित शर्मा ने कुल 5 छक्के जड़े इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा 102 छक्के लगाकर लिस्ट में चौथे पायदान पर थे। अब 96 मैचों की 88 पारियों में 14 बार नाबाद लौटते हुए 2422 रन इस 20 ओवर के फॉर्मेट में बनाएं है जिसमें 4 शतक और 17 अर्धशतक सहित 107 छक्के ठोके हैं।
The content does not represent the perspective of UC
रोहित शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय में जड़े सबसे है ज्यादा छक्के, देखें टॉप-10 की लिस्ट
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: