2-0 से भारत ने बनाई बढ़त , देखें सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले टॉप-7 प्लेयर्स की सूची

फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी 20 मैच खेला गया। बारिश से बाधित मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Third party image reference
टॉस जीतकर भारत ने मैच में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 167 रन का स्को रबनाया । जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 15.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए लिया था।बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया तथा डकवर्थ लुईस नियम केआधार पर भारत को 22 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
2 मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-7 प्लेयर्स की सूची

Copyright Holder: Anant
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए 2 मैच के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 91 रन के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे टी 20 मैच में रोहित ने शानदार 67 रन की पारी खेली। दूसरे स्थान पर रोवमैन पॉवेल 2 मैच में 148.7 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर पोलार्ड 57 रन के साथ हैं। विराट कोहली चौथे स्थान पर 47 रन के साथ काबिज हैं।
टॉप-7 गेंदबाज़

Copyright Holder: Anant


गेंदबाज़ी की बात की जाए तो वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ कोटरेल 2 मैच में 4 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर भारत के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार हैं जिन्होंने 2 मैच में 3 विकेट चटकाए हैं। तीसरे स्थान पर क्रुणाल हैं जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए हैं। 
2-0 से भारत ने बनाई बढ़त , देखें सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले टॉप-7 प्लेयर्स की सूची 2-0 से भारत ने बनाई बढ़त , देखें सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले टॉप-7 प्लेयर्स की सूची Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.