भारत-ए और वेस्टइंडीज-ए के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इस समय त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। जहां वेस्टइंडीज-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज-ए की पूरी टीम 318 के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में भारत-ए ने दूसरे दिन 2.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए थे।
वेस्टइंडीज-ए की बल्लेबाजी
Third party image reference
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज-ए की टीम 113 ओवर में 318 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज-ए के लिए मोंटसीन होज ने सबसे अधिक रन बनाते हुए 189 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। जबकि रहकीम कोर्नवॉल ने 70 गेंदों का सामना किया और नाबाद 56 रन बनाए। इसके अलावा ब्रुक्स ने 99 गेंदों में 53 रनों का योगदान दिया।
भारत-ए की गेंदबाजी
Third party image reference
भारत-ए के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और लेग स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे ने 3-3 विकेट झटके। जबकि संदीप वॉरियर ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं शिवम दुबे और कृष्णप्पा गौतम को एक-एक सफलता हाथ लगी।
Copyright Holder: RunBhoomi
भारत-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 27 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 8 ओवर मैडन डाले।
Copyright Holder: RunBhoomi
वहीं दूसरी ओर लेग स्पिन गेंदबाज मयंक अग्रवाल ने 20 ओवर में 79 रन खर्च करते हुए 3 सफलताएं अर्जित की। वेस्टइंडीज-ए के 318 के जवाब में भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 2.5 ओवर में 11/3 का स्कोर बना लिया था। जहां मयंक मारकंडे 4 और अभिमन्यु ईश्वरन व हनुमा विहारी शून्य पर आउट हुए।
सिराज और मारकंडे ने मचाया धमाल, WI-A 318 पर ढेर, IND-A का स्कोर 11/3, 2 बल्लेबाज 0 पर आउट
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: