Copyright Holder: RunBhoomi
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने करीब 1.5 साल की वापसी के बाद शतक जड़ दिया है। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 122 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 284 का स्कोर बनाने में कामयाब रहा।
Third party image reference
इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17 के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर खो दिए। जहां कैमरॉन बैनक्रॉफ्ट ने 8 और डेविड वॉर्नर ने 2 रन बनाए। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं और देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 122 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए।
Copyright Holder: RunBhoomi
लेकिन करीब 1.5 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने नंबर 4 पर गजब की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी को एक छोर से थामे रखा और अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक जड़ दिया। स्मिथ ने 219 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 144 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। स्मिथ का साथ पीटर सिडल ने 44 रन बनाकर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 80.4 ओवर में 284 रन बना सका।
Copyright Holder: RunBhoomi
ऑस्ट्रेलिया की पारी को सस्ते में आउट करने के पीछे इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का सबसे बड़ा हाथ रहा। उन्होंने 22.4 ओवर में 86 रन देकर 5 विकेट झटके।
Third party image reference
जबकि क्रिस वोक्स ने 21 ओवर में 58 रनों के बदले 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बेन स्टोक्स और मोइन अली को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
स्मिथ ने तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड
1. स्टीव स्मिथ सबसे तेज 24 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डॉन ब्रैडमैन ने 66 पारियों में 24 टेस्ट शतक पूरे किए थे। जबकि स्मिथ ने 118 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया। वहीं विराट कोहली ने 123 और सचिन तेंदुलकर ने 125 पारियों में 24वां टेस्ट शतक लगाया था।
Third party image reference
2. टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ये 24वां टेस्ट शतक था। इस शतक के साथ ही स्मिथ ने सबसे अधिक शतकों के मामले में जस्टिन लेंगर (23 शतक ) को पछाड़ कर ग्रेग चैपल (24 शतक) की बराबरी कर ली है।
3. एशेज के पहले दिन स्टीव स्मिथ सबसे अधिक (144) रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 134 रनों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
4. एशेज में सबसे अधिक शतकों के मामले में स्मिथ 9 शतकों के साथ चौथे पायदान पर आ गए हैं। एशेज सीरीज में डॉन ब्रैडमैन 19 शतकों के साथ टॉप पर हैं।
पहले दिन का खेल खत्म किए जाने तक इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 284 रनों के जवाब में 2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए थे। जहां रोरी बर्न्स और जेसन रॉय क्रमशः 4 और 6 रन बनाकर नाबाद थे।
1.5 साल बाद धमाकेदार शतक के साथ स्मिथ की वापसी,4 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त,कोहली-सचिन को पछाड़ा
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:






कोई टिप्पणी नहीं: