Third party image reference
अगले महीने वेस्टइंडीज के दौरे पर शुरू हो रही टी-20 सीरीज के दौरान भारत के रोहित शर्मा के पास नंबर 1 ओपनिंग बल्लेबाज बनने का शानदार मौका होगा। गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुक़ाबला 3 अगस्त को फ्लोरिडा में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा।
15 रन बनाते ही रोहित हिटमैन बन जाएंगे नंबर 1 सलामी बल्लेबाज
Third party image reference
रोहित शर्मा का नाम वनडे और टी-20 के धाकड़ सलामी बल्लेबाजों में शुमार हैं। लेकिन बतौर ओपनर सबसे अधिक टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल नंबर 1 बने हुए हैं। मार्टिन गप्टिल 59 टी-20 मैचों की 59 पारियों में 36.01 के औसत से 1945 रन बना चुके हैं। जबकि दूसरे पायदान पर भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम शामिल है। ओपनर के तौर पर रोहित हिटमैन ने 1931 रन बना लिए हैं। अब मार्टिन गप्टिल को पछाड़ कर नंबर 1 ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए रोहित को महज 15 रन बनाने होंगे। 15 रनों के अलावा 54 रन और बनाते ही रोहित बतौर ओपनर 2000 टी-20 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
रोहित शर्मा बतौर ओपनर
Copyright Holder: RunBhoomi
बतौर ओपनर रोहित शर्मा 63 मैचों की 62 पारियों में 33.87 के औसत से 1931 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 12 अर्धशतक आए हैं। जबकि उनके नाम 118 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी दर्ज है।
15 रन बनाते ही टी-20 के नंबर 1 ओपनर बन जाएंगे रोहित हिटमैन, देखें टॉप-10 की रिकॉर्ड लिस्ट
Reviewed by Admin
on
जुलाई 29, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: