लौट आया युवराज का तूफान, लगातार दूसरे टी-20 में मचाया तहलका, 26 गेंदों में बनाये इतने रन

29 जुलाई को ग्लोबल टी-20 कनाडा 2019 में टोरंटो नेशनल्स बनाम विन्निपेग हॉक्स के बीच खेले गए टी-20 मैच में टोरंटो नेशनल्स के कप्तान युवराज सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। युवराज ने लगातार दूसरे टी-20 मैच में तूफानी पारी खेलते हुए सिक्सर किंग वाली अपनी पुरानी झलक दिखाई।

Third party image reference
युवी ने विन्निपेग हॉक्स टीम के खिलाफ 173 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 45 रनों की आतिशी पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 चौके व 2 छक्के भी जड़े।

Third party image reference
बता दें कि युवराज ने इससे पहले एडमोंटन रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 21 गेंदों पर 35 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 3 छक्के व 3 चौके लगाए थे।

Third party image reference
युवराज सिंह की बल्लेबाजी पिछले दो टी-20 मैचों में जिस किसी भी क्रिकेट फैंस ने देखी, उन्हें बस यही लगा होगा जैसे पहले वाला युवराज वापस लौट आया हो। युवी पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके फैंस चाहें तो इसका जश्न मना सकते हैं।

लौट आया युवराज का तूफान, लगातार दूसरे टी-20 में मचाया तहलका, 26 गेंदों में बनाये इतने रन लौट आया युवराज का तूफान, लगातार दूसरे टी-20 में मचाया तहलका, 26 गेंदों में बनाये इतने रन Reviewed by Admin on जुलाई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.