21 गेंदों पर शतक लगाने वाला ये बल्लेबाज बना भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान

भारत एक ऐसा देश है जहां क्रिकेट की प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। भारत में रोज नए क्रिकेटर अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लेते हैं। देश में एक ऐसा युवा होनहार बल्लेबाज भी है जो मात्र 21 गेंदों में शतक लगा चुका है। इस क्रिकेटर को अपने शानदार प्रदर्शन करने का इनाम भी मिला है।
Third party image reference
जी हां हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसे ध्रुव चंद्र जुरेल के नाम से जाना जाता है। ध्रुव ने साल 2017 में सिर्फ 21 गेंदों में शतक ठोक दिया था। इसके बाद पिछले कुछ समय से ध्रुव घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ध्रुव के प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका में होने वाले अंडर-19 यूथ एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है।
Third party image reference
ध्रुव चंद्र जुरेल नोएडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ध्रुव ने साल 2017 में दिल्ली आगरा और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए त्रिकोणीय श्रंखला में 21 गेंदों में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थी। इस श्रंखला में ध्रुव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। इसके अलावा वह साल 2014 मे अंडर-17 t20 चैंपियनशिप में बेस्ट बैट्समैन भी चुने गए थे।
Third party image reference

साथ ही ध्रुव ने उत्तर प्रदेश की तरफ से कूच बिहार ट्रॉफी में खेलते हुए 11 मैचों में 762 रन बनाए हैं। इस दौरान ध्रुव ने तीन शतक भी लगाए हैं। ध्रुव के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंडर-19 में मात्र तीसरे टूर्नामेंट में ही कप्तानी सौंप दी गई है। ध्रुव टीम इंडिया के कप्तान प्रियम गर्ग की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी करेंगे।
दोस्तों क्या भविष्य में ध्रुव चंद्र जुरेल टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की पाएंगे? कमेंट करके हमें अपनी राय दीजिए।

21 गेंदों पर शतक लगाने वाला ये बल्लेबाज बना भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान 21 गेंदों पर शतक लगाने वाला ये बल्लेबाज बना भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान Reviewed by Admin on जुलाई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.