Third party image reference
रोहित शर्मा भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज हैं और उनकी गिनती विश्व के टॉप विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज कोलिन मुनरो हैं, जो विश्व के खतरनाक ओपनरों में से एक माने जाते हैं। दोनों ही बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और लंबे-लंबे शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। आप सबको बता दें कि रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 264 रन की पारी खेली थी, जो उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर है। वहीं कॉलिन मुनरो ने घरेलू क्रिकेट में 281 रन की पारी खेली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों में से किसकी पारी ज्यादा खतरनाक है। आइए जानते हैं
रोहित शर्मा की 264 रन की पारी
Third party image reference
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के विरुद्ध खेले गए वनडे मैच में 264 रन की पारी खेली थी। इस पारी में रोहित शर्मा ने 29 चौके और 9 छक्के लगाए थे। बता दें कि रोहित शर्मा ने 264 रन की पारी खेलने के लिए 175 गेंदों का इस्तेमाल किया था। इस पारी में रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 152.6 का रहा।
कॉलिन मुनरो की 281 रन की पारी
Third party image reference
कॉलिन मुनरो ने 2015 में घरेलू क्रिकेट में 281 रन की पारी खेली थी। 281 रन बनाने के लिए कॉलिन मुनरो ने 167 गेंदों का सामना किया था। बता दें कि इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 23 छक्के भी लगाए थे। इस पारी के दौरान कॉलिन मुनरो का स्ट्राइक रेट 167.26 का रहा।
तुलना
अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली की पारी की तुलना की जाए तो रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट कॉलिन मुनरो की अपेक्षा कम था। इतना ही नहीं रोहित ने कॉलिन मुनरो की अपेक्षा कम छक्के लगाए थे।
कोई टिप्पणी नहीं: