रोहित ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बन गए विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज, देखें टॉप-10 सूची


Copyright Holder: RunBhoomi
भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुक़ाबले में रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरूआत की। धवन 23 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर बोल्ड हो गए। लेकिन रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टी-20 करियर का 17वां अर्धशतक जड़ दिया। अपनी 67 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने 51 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व 3 छक्के लगाए। इन 3 छक्कों की सहायता से रोहित शर्मा टी-20 के नए सिक्सर किंग बन गए हैं।
टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

Copyright Holder: RunBhoomi
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में दूसरा छक्का लगाते ही रोहित शर्मा टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल को पछाड़ कर ये मुकाम हासिल किया। अब रोहित शर्मा के नाम 96 मैचों की 88 टी-20 पारियों में 107 छक्के हो गए हैं। जबकि क्रिस गेल के नाम पर 105 छक्के दर्ज हैं। सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल विराजमान हैं, जिन्होंने 49 पारियों में 103 छक्के लगाए हैं।
इस मैच में रोहित शर्मा की पारी

Copyright Holder: RunBhoomi
फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रोहित हिटमैन ने 51 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। इस 67 रनों की पारी के दौरान रोहित के बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। जबकि उनका बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 131.37 का रहा।
The content does not represent the perspective of UC
रोहित ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बन गए विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज, देखें टॉप-10 सूची रोहित ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बन गए विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज, देखें टॉप-10 सूची Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.