Third party image reference
इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम में एशेज सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने 207 गेंदों में 142 रनों की परी खेली। इस मैच में ये स्मिथ का दूसरा शतक था। जबकि उनके टेस्ट करियर का ये 25वां शतक रहा। मैच की पहली पारी में भी स्मिथ ने 144 रनों की पारी खेल कर शतक जमाया था।
Third party image reference
अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ते ही स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्मिथ ने केवल कोहली को ही नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया।
स्मिथ ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
Third party image reference
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक (142) जड़ते ही स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली के सबसे तेज 25 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने 25वां टेस्ट शतक लगाने के लिए 127 पारियां खेली थी। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 25 टेस्ट शतक पूरे करने के लिए 130 पारियों का सामना किया था। वहीं सुनील गावस्कर ने इस कारनामे के लिए 138 पारियां खेली थी।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक लगाने के मामले में अब स्टीव स्मिथ दूसरे पायदान पर आ गए हैं। पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के ही सर डॉन ब्रैडमैन मौजूद हैं, जिन्होंने महज 68वीं पारी में 25वां टेस्ट लगाया था।