साल 2019 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर चल रहा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोचक होता जा रहा है। एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया है। जहां उन्होंने 161 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली और 11 चौके लगाए।
Copyright Holder: RunBhoomi
गौरतलब है कि स्मिथ ने पहली पारी में 144 रनों की शतकीय पारी खेल कर ऑस्ट्रेलिया को संकट से निकाला था। तब स्मिथ ने 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 219 गेंदों में 144 रन बनाए थे। इसके पहले भी एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ कई धमाकेदार पारियां खेल चुके हैं।
एशेज में स्टीव स्मिथ की पिछली 10 पारियां
Third party image reference
इस बात में जरा भी मतभेद नहीं है कि एशेज सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ का बल्ला खूब रन बरसाता है। ऐसा उपरोक्त आंकड़े बयां करते हैं। एशेज की पिछली 10 पारियों में स्मिथ 6 शतक ठोक चुके हैं। इन 6 शतकों में एक दोहरा शतक भी शामिल है। साल 2017 की एशेज सीरीज में उन्होंने 399 गेंदों का सामना करते हुए 239 रनों की पारी खेली थी। इतना ही नहीं वे इस दौरान 2 अर्धशतकीय (83 और 76) पारियां भी खेल चुके है। एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ की पिछली 10 पारियों के आंकड़े इस प्रकार है-
108* (160) (आज), 144 (219), 83 (158), 76 (156), 102* (275), 239 (399), 40 (90), 6 (12), 141* (326), 143 (252)
स्टीव स्मिथ के एशेज सीरीज के आंकड़े
Copyright Holder: RunBhoomi
अपने टेस्ट करियर के दौरान 65 मैच खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज में 24 टेस्ट मैचों की 43 पारियां अब तक खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 61.56 के औसत से 2278 रन बना लिए हैं। इन 43 पारियों में स्मिथ के बल्ले से 10 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं, जहां उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 239 रनों का रहा है।
The content does not represent the perspective of UC
एशेज: स्टीव स्मिथ की पिछली 10 पारियों के आंकड़े देख दंग रह जाएंगे आप, जड़ चुके है इतने शतक
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: