क्रिकेट के 10 विश्व रिकॉर्ड जो भारतीय क्रिकेटरों के नाम हैं, नंबर 4 रिकॉर्ड 56 साल से अटूट

क्रिकेट की दुनिया में वैसे तो हर दिन कई बड़े रिकॉर्ड बनते रहते हैं तथा टूटते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों के नाम है। नंबर 4 रिकॉर्ड तो 56 साल से कोई नहीं तोड़ पाया है। तो आइए जानते हैं वे कौन-कौन से रिकॉर्ड है।
1. रोहित शर्मा

Third party image reference
भारत के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा के अलावा भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भी वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
2. अजिंक्य रहाणे

Third party image reference
अजिंक्य रहाणे एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं। अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 8 कैच पकड़े थे।
3. राहुल द्रविड़

Third party image reference
राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की दीवार माने जाते थे। राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बॉल खेलने वाले बल्लेबाज हैं। 164 टेस्ट मैचों में राहुल द्रविड़ ने 31258 गेंदों का सामना किया है।
4. बापूनादकर्णी

Third party image reference
बापूनादकर्णी एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले। साल 1963 में एक टेस्ट मैच में बापूनादकर्णी ने 21 ओवर मैडम फेंके थे। उनका यह रिकॉर्ड 56 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया है।
5. अनिल कुंबले

Third party image reference
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अनिल कुंबले एकमात्र ऐसे गेंदबाज रह चुके हैं जिन्होंने टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लिए। अनिल कुंबले का यह रिकार्ड भी कोई नहीं तोड़ सका है।
6. महेंद्र सिंह धोनी

Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे सफल कप्तान इसलिए माना जाता है कि उन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय टीम को जिताई।
7. युवराज सिंह

Third party image reference
अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में युवराज सिंह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए। साल 2007 के वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड को छह छक्के लगाए।
8. सचिन तेंदुलकर

Third party image reference
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 51 और टेस्ट क्रिकेट में 49 शतक लगाए हैं।
9. मोहम्मद अजहरुद्दीन

Third party image reference
मोहम्मद अजहरुद्दीनटेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने करियर के 3 शुरुआती टेस्ट मैचों में 3 शतक लगाए। उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था।
10. वीरेंद्र सहवाग

Third party image reference
वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाए।



क्रिकेट के 10 विश्व रिकॉर्ड जो भारतीय क्रिकेटरों के नाम हैं, नंबर 4 रिकॉर्ड 56 साल से अटूट क्रिकेट के 10 विश्व रिकॉर्ड जो भारतीय क्रिकेटरों के नाम हैं, नंबर 4 रिकॉर्ड 56 साल से अटूट Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.