T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम हो गए हैं ये 5 विश्व रिकॉर्ड, नंबर 3 सबसे बड़ा रिकॉर्ड

: विश्व कप के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज में टी20 श्रंखला कर रही है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब टी20 में भी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। दूसरे टी20 मैच में 67 रन की शानदार पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बना डाला। टी20 क्रिकेट में अब रोहित शर्मा के नाम पांच ऐसे विश्व रिकॉर्ड हैं जिनको तोड़ना काफी ज्यादा मुश्किल है।
नंबर 1. सबसे ज्यादा रन

Copyright Holder: Dafabet
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर है। टी20 में रनों के मामले में रोहित के कोई आस पास भी नहीं है। रोहित शर्मा ने अब तक 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनकी 88 पारियों में 32.73 की शानदार औसत से 2422 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 136.91 का रहा है।
नंबर 2. सबसे ज्यादा छक्के

Copyright Holder: Dafabet
रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल ने 105 छक्के लगाए थे लेकिन अब रोहित शर्मा 107 छक्कों के साथ नंबर एक पर पहुंच गए हैं।
नंबर 3. सबसे ज्यादा शतक

Copyright Holder: Dafabet
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 96 मैचों में चार शतक लगा दिए हैं। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और कॉलिन मुनरो तीन-तीन शतक लगा चुके हैं।
नंबर 4. सबसे ज्यादा अर्धशतक

Copyright Holder: Dafabet
अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा अब तक 96 मैचों में 17 अर्धशतक लगा चुके हैं।
नंबर 5. सबसे ज्यादा बाउंड्री

Copyright Holder: Dafabet
टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाई है। रोहित शर्मा अब तक 107 छक्के लगा चुके हैं और 215 चौके लगा चुके हैं। कुल मिलाकर रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 322 बाउंड्री लगा चुके हैं।



T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम हो गए हैं ये 5 विश्व रिकॉर्ड, नंबर 3 सबसे बड़ा रिकॉर्ड T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम हो गए हैं ये 5 विश्व रिकॉर्ड, नंबर 3 सबसे बड़ा रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.