Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय फ्लोरिडा में पहला टी-20 मुक़ाबला खेला जा रहा है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत करते हुए वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर को शून्य पर पवेलियन वापस भेज दिया। लेकिन वेस्टइंडीज के विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं थमा और देखते ही देखते वेस्टइंडीज ने 67 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए।
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने सुनील नारायण को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। इसी के साथ जडेजा ने न केवल मैच का अपना पहला विकेट हासिल किया बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
रवींद्र जडेजा ने बनाया महारिकॉर्ड
Third party image reference
सुनील नारायण को आउट करते ही रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टी-20, वनडे और टेस्ट) में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए। जडेजा ने 235 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 268 पारियों में 400 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। वे 400 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए। भारत की ओर से सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले पहले पायदान पर हैं। कुंबले के नाम 401 मैचों की 499 पारियों में 953 विकेट दर्ज हैं। जबकि 707 विकेट के साथ हरभजन दूसरे और 687 विकेट के साथ कपिल देव तीसरे पायदान पर हैं।
रवींद्र जडेजा का अंतरराष्ट्रीय करियर
Copyright Holder: RunBhoomi
रवींद्र जडेजा ने अपने क्रिकेट करियर में टी-20, वनडे और टेस्ट मिलाकर कुल 235 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 400 विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने 41 टी-20 मैचों की 41 पारियों में 32 विकेट झटके। जबकि 153 वनडे मुकाबलों में जडेजा ने 176 विकेट चटकाए। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करे तो जडेजा ने 41 मैचों की 78 पारियों में 192 विकेट हासिल किए हैं।
सर जडेजा ने रचा इतिहास, बना दिया महारिकॉर्ड, देखें टॉप-10 की रिकॉर्ड लिस्ट
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: