रोहित हिटमैन ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बन गए दुनिया के नंबर 1 ओपनिंग बल्लेबाज, देखें लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में खेले जा रहे पहले टी-20 मुक़ाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 95 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए किरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक 49 (49) रन बनाए।

Third party image reference
वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 96 रनों के जवाब में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारतीय पारी की शुरुआत किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने 15वां रन बनाते ही टी-20 का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में 25 गेंदों में 24 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बन गए नंबर 1 बल्लेबाज

Copyright Holder: RunBhoomi
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 15 रन बनाते ही रोहित शर्मा टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की। ये मैच शुरू होने के पहले रोहित शर्मा 1931 रनों के साथ दूसरे पायदान पर थे। लेकिन 15वां रन पूरा करते ही सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित पहले पायदान पर पहुंच गए।
अब मार्टिन गप्टिल 1945 रनों के साथ दूसरे पायदान पर फिसल गए हैं। जबकि श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान 1720 रनों के साथ तीसरे और क्रिस गेल 1627 रन बनाकर चौथे पायदान पर हैं। जबकि 1624 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर पांचवें स्थान पर विराजमान हैं।
बतौर ओपनर रोहित शर्मा का टी-20 करियर

Copyright Holder: RunBhoomi


रोहित शर्मा अपने टी-20 करियर में 64 मैच अब तक खेल चुके हैं। इन 64 टी-20 मैचों की 63 पारियों में रोहित ने 33.70 के औसत से 1955 रन बना लिए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 4 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 118 रनों का रहा है।
रोहित हिटमैन ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बन गए दुनिया के नंबर 1 ओपनिंग बल्लेबाज, देखें लिस्ट रोहित हिटमैन ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बन गए दुनिया के नंबर 1 ओपनिंग बल्लेबाज, देखें लिस्ट Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.