Third party image reference
फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मुक़ाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि पिच कवर से ढकी हुई थी। जिसके कारण पिच में थोड़ी बहुत नमी हो सकती है। खेल बढ़ने के साथ-साथ पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती जाएगी। टीम के बारे में बताते हुए कोहली ने कहा कि आज चाहर ब्रदर्स नहीं खेल रहे हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच की प्लेइंग में नवदीप सैनी को मौका दिया गया है। ये नवदीप सैनी का पहला अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला होगा। गौरतलब है कि सैनी ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। इसके अलावा अंगूठे की चोट से वापसी के बाद शिखर धवन भी अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आएंगे। नंबर 4 पर मनीष पांडे को मौका दिया गया है। वहीं लोकेश राहुल का नाम भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं है।
Copyright Holder: RunBhoomi
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद
ये 4 खिलाड़ी बाहर
Copyright Holder: RunBhoomi
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुक़ाबले से लोकेश राहुल की छुट्टी कर दी गई है। लोकेश राहुल के अलावा चाहर भाइयों यानी दीपक चाहर और राहुल चाहर को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं श्रेयस अय्यर को भी अपने पहले मैच के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विंडीज के खिलाफ पहले T20 से 4 धुरंधर बाहर, इस युवा का डेब्यू, चोट के बाद इस ओपनर की वापसी
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: