67 रनों की पारी में रोहित ने रचा इतिहास, टूटा कोहली-गेल का रिकॉर्ड, बने 6 विश्व कीर्तिमान

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। रविवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में रोहित ने 51 गेंदों में 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी में रोहित ने 6 चौके व 3 छक्के लगाए।

Third party image reference
रोहित ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कई विश्व कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिए। इनके बारे में जान लेते हैं।

Third party image reference
1. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (105 छक्के) को पीछे छोड़ दिया। अब रोहित टी-20 इंटरनेशनल में 107 छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड की सूची देख लेते हैं।

Third party image reference
107 - रोहित शर्मा
105 - क्रिस गेल
103 - मार्टिन गुप्टिल
92 - कॉलिन मुनरो
91 - ब्रेंडन मैकुलम।
2. वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने टी-20 मैचों की 12 पारियों में 425 बना लिए हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने इंग्लैंड टीम के एलेक्स हेल्स (423 रन) को पीछे छोड़ा।

Third party image reference
3. वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने 12 मैचों की सभी 12 पारियों में 4 बार 50 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
4. टी-20 इंटरनेशनल में रोहित ने 2422 रन बना लिए हैं। रोहित टी-20 इंटरनेशनल में 2400 रन पूरे करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि भारत के ही विराट कोहली रनों के मामले में रोहित से ज्यादा पीछे नहीं हैं।

Third party image reference
5. टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा अपने जोड़ीदार शिखर धवन के साथ मिलकर में साझेदारी में 1500 से अधिक रन जोड़ चुके हैं। वह साझेदारी में इतने रन बनाने वाली एकमात्र जोड़ी है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और शेन वॉटसन की जोड़ी है जिनके नाम 1154 रन दर्ज हैं।
6. टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 50 से अधिक के स्कोर बनाने के मामले में रोहित ने हमवतन विराट कोहली से आगे निकल आये हैं। रोहित अभी तक 21 दफा ऐसा कर चुके हैं।

Third party image reference
21 - रोहित शर्मा*
20 - विराट कोहली
16 - मार्टिन गुप्टिल।
67 रनों की पारी में रोहित ने रचा इतिहास, टूटा कोहली-गेल का रिकॉर्ड, बने 6 विश्व कीर्तिमान 67 रनों की पारी में रोहित ने रचा इतिहास, टूटा कोहली-गेल का रिकॉर्ड, बने 6 विश्व कीर्तिमान Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.