फ्रेंडशिप डे स्पेशल: क्रिकेट जगत के 10 जिगरी दोस्त, जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है


Third party image reference
दुनियाभर मे अगस्त माह का पहला रविवार मित्रता दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस खास दिन पर आज हम आपको क्रिकेट जगत के 10 ऐसे दोस्तों की जोड़ियों के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिनकी दोस्ती की मिसाल पूरे क्रिकेट जगत मे दी जाती है।
1. सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली

Third party image reference
सचिन और विनोद दोनों ने ही साथ मे क्रिकेट जगत मे डेव्यू किया। एक समय यह माना जा रहा था कि कांबली सचिन से बेहतर है। लेकिन कांबली का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नही चल सका। दोनों ने ही साथ ही क्रिकेट के गुर सीखे। दोनों की दोस्ती की मिसाल आज भी क्रिकेट जगत मे दी जाती है। यही नहीं, सचिन ने आज कांबली के साथ अपने स्कूल के दिनों की एक तस्वीर भी साझा की।
2. सचिन तेंदुलकर और मुथैया मुरलीधरन

Third party image reference
एक दुनिया का महान बल्लेबाज तो दूसरा दुनिया का महान गेंदबाज। सचिन तेंदुलकर और मुरलीधरन की दोस्ती जगजाहिर है। मैदान पर दोनों एक-दूसरे के प्रति जितना आक्रामक खेलते थे, मैदान के बाहर उतने ही स्नेह से रहते है। दोनों आपस मे बेहद अच्छे दोस्त हैं।
3. कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने

Third party image reference
श्रीलंका के ये दोनों महान खिलाड़ी अपनी दोस्ती के लिए भी दुनियाभर मे जाने जाते हैं। कोई भी विवाद हो, दोनों कभी एक दूसरे के खिलाफ नही बोले। दोनों ही श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कर चुके हैं और दोस्त होने के साथ-साथ एक दूसरे की इज्जत भी करते हैं।
4. सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

Third party image reference
सचिन और सौरव की जोड़ी ने बतौर सलामी जोड़ी टीम इंडिया के लिए कई रिकॉर्ड्स बनाए। दोनों की जोड़ी को तोड़ पाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नही था। सचिन और सौरव निजी जिंदगी मे भी काफी अच्छे दोस्त है और एक दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं।
5. डेल स्टेन और ए बी डिविलियर्स

Third party image reference
क्रिकेट जगत मे कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके ए बी डिविलियर्स अपने साथी खिलाड़ी डेल स्टेन के काफी अच्छे दोस्त है। डिविलियर्स क्रिकेट जगत को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन डेल अभी भी टीम के लिए खेलते हैं।
6. विराट कोहली और ए बी डीविलियर्स

Third party image reference
विराट कोहली और ए बी डीविलियर्स काफी अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ काफी अच्छे दोस्त भी है। दोनों की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों ही आईपीएल मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं।
7. वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़

Third party image reference
दोनों ही भारतीय टीम के कलात्मक बल्लेबाज थे और कलाई के जादूगर कहे जाते थे। भले ही राहुल का क्रिकेट करियर लक्ष्मण के करियर से काफी पहले शुरू हुआ था, लेकिन दोनों काफी अच्छे दोस्त है और एक दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं।
8. अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़

Third party image reference
अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के लिए काफी क्रिकेट खेला। दोनों के ही नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स भी दर्ज है। दोनों आपस मे जिगरी दोस्त हैं और आज भी एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं।
9. वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर

Third party image reference
दोनों ही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं। दोनों की दोस्ती काफी फेमस है और दोनों की दोस्ती की मिसाल क्रिकेट जगत मे भी दी जाती है।
10. इयान बॉथम और विवियन रिचर्ड्स

Third party image reference
दोनों ही क्रिकेट जगत के सबसे अच्छे खिलाड़ियों मे से एक रहे हैं। इयान इंग्लैंड के लिए खेलते थे, तो विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज के लिए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कई मैच खेले, लेकिन साथ खेलते-खेलते दोनों मे दोस्ती हो गयी। आज दोनों के सन्यास के दो दशक बाद भी दोनों की दोस्ती मे कोई फर्क नही आया और दोनों की दोस्ती की मिसाल क्रिकेट जगत मे दी जाती है।


यदि आप भी जानते हैं क्रिकेट जगत की ऐसी कोई जोड़ी, हमें कमेंट बॉक्स मे बताएं। साथ ही हमें फॉलो करना न भूलें।
फ्रेंडशिप डे स्पेशल: क्रिकेट जगत के 10 जिगरी दोस्त, जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है फ्रेंडशिप डे स्पेशल: क्रिकेट जगत के 10 जिगरी दोस्त, जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.