भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे T20 मैच से इन 4 धुरंधरों का कट सकता है पत्ता, देखें संभावित टीम

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे चैनल में। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है जिसमें भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस T20 श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराया था।

Copyright Holder: Cricket Champion
भारत और वेस्टइंडीज के बीच श्रृंखला का तीसरा T20 मैच गुयाना के प्रोविडेंस ग्राउंड में 6 अगस्त को भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में 4 भारतीय खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। तो चलिए देखते हैं तीसरे T20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन।
इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता-

Copyright Holder: Cricket Champion
तीसरे T20 मैच से जिन 4 भारतीय खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है उनका नाम है भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत और मनीष पांडे। भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर ने इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है फिर भी उन्हें तीसरे T20 मैच में आराम दिया जा सकता है उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को तीसरे T20 मैच में परखा जा सकता है। जबकि ऋषभ पंत और मनीष पांडे ने इस टी-20 श्रृंखला में अब तक खराब प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत और मनीष पांडे की जगह लोकेश राहुल, दीपक चाहर, राहुल चाहर और श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
तीसरे T20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

Copyright Holder: Cricket Champion
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, राहुल चाहर, खलील अहमद और नवदीप सैनी।
दोस्तों आपको तीसरे T20 मैच के लिए भारत की संभावित टीम कैसी लगी ? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं और आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें।
भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे T20 मैच से इन 4 धुरंधरों का कट सकता है पत्ता, देखें संभावित टीम भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे T20 मैच से इन 4 धुरंधरों का कट सकता है पत्ता, देखें संभावित टीम Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.