2-0 से टेस्ट सीरीज जीतते ही कोहली रच देंगे इतिहास, धोनी को पछाड़ बन जाएंगे नंबर 1 कप्तान

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के अलावा 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लेगी। पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से एंटिगुआ और दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से जमैका में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ कर भारत के नंबर 1 टेस्ट कप्तान बनने का शानदार अवसर होगा।
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन

Copyright Holder: RunBhoomi
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 60 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें से भारत ने 27 मैच जीते और 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 27 में से 15 टेस्ट ड्रॉ रहे। इन आंकड़ों के हिसाब से धोनी की कप्तानी में भारत ने 45 प्रतिशत मैच जीते, 30 प्रतिशत मैच हारे जबकि 25 प्रतिशत मैच ड्रॉ रहे।
बतौर कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन

Copyright Holder: RunBhoomi
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया 46 टेस्ट मुक़ाबले अब तक खेल चुकी है। जहां 46 में से भारत 26 मैच जीतने में सफल रहा। वहीं 10 मैचों में भारतीय टीम को हार मिली। जबकि 10 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम की हार-जीत का प्रतिशत देखें तो 56 प्रतिशत मैचों में भारत को जीत हासिल हुई। वहीं 22-22 प्रतिशत मैचों में हार और ड्रॉ का सामना करना पड़ा।
भारतीय कप्तानों की अगुवाई में टीम प्रदर्शन

Third party image reference
भारत के टॉप-10 टेस्ट कप्तानों की लिस्ट पर नजर डाले तो हम पाएंगे कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 मैच जीते हैं। जबकि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 26 मैच जीते। अब अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को आगामी टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने में सफल हो जाती है। तब विराट कोहली के खाते में 28 टेस्ट जीत हो जाएगी। तब महेंद्र सिंह धोनी (27 जीत) को पछाड़ कर विराट कोहली टेस्ट के नंबर 1 भारतीय कप्तान बन जाएंगे।
2-0 से टेस्ट सीरीज जीतते ही कोहली रच देंगे इतिहास, धोनी को पछाड़ बन जाएंगे नंबर 1 कप्तान 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतते ही कोहली रच देंगे इतिहास, धोनी को पछाड़ बन जाएंगे नंबर 1 कप्तान Reviewed by Admin on अगस्त 02, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.