Third party image reference
कनाडा टी-20 लीग में टोरंटो नेशनल्स की ओर से लाजवाब प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह चोटिल हो गए हैं. युवराज के फैंस के लिए यह बुरी खबर है. युवराज सिंह जब मॉन्ट्रियल टाइगर्स के विरुद्ध मैच खेल रहे थे तो वे दर्द से की वजह से 2 गेंद खेलने के बाद मैदान से छोड़कर चले गए. टोरंटो नेशनल्स की टीम को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य मिला और लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटो नेशनल्स की टीम काफी मुश्किल परिस्थिति में थी.
Third party image reference
युवराज जब क्रीज पर आए, तब तक टोरंटो की टीम 73 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी. युवराज पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए. दूसरी गेंद पर वो स्वीप शॉट खेलना चाहते थे. लेकिन उनकी पीठ में दर्द होने लगा. उनकी पीठ का दर्द इतना बढ़ गया कि उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा.
क्रिस ग्रीन ने संभाली पारी
युवराज सिंह का इस तरह से चोटिल होना टोरंटो टीम के लिए बड़ा झटका था. लेकिन इसके बाद मैदान पर क्रिस ग्रीन आए और उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 15 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट से मैच जिता दिया.
Third party image reference
युवराज सिंह इस लीग में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. इससे पहले युवराज ने वोल्स के विरुद्ध खेले गए मैच में 51 रन बनाए और 1 विकेट भी हासिल किया था. युवराज के बल्ले से लगातार रन बन रहे हैं. लेकिन अभी तक उनकी टीम की तरफ से उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. अब यह देखना होगा कि क्या युवराज अगले मैच में मैदान पर उतरेंगे या नहीं.
युवराज के फैंस के लिए बुरी खबर, दर्द की वजह से 2 गेंद खेलकर मैदान से गए बाहर
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: