Copyright Holder: RunBhoomi
बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ले से कहर जारी है। पहली पारी में 122 रनों के स्कोर पर 8 विकेट गंवा देने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 284 रनों का स्कोर बनाने में सफल रहा था। तब स्मिथ ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 144 रनों की पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया के 284 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 374 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 90 रनों की बढ़त हासिल हुई।
Copyright Holder: RunBhoomi
दूसरी पारी में 75 के स्कोर पर 3 विकेट खोने के बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई दी। लेकिन एक बार फिर स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और इस मैच का दूसरा शतक ठोक दिया। इस मैच में स्मिथ ने 150 गेंदों का सामना किया और नाबाद 104 रन बनाते हुए टेस्ट करियर का 25वां शतक जमा दिया। स्मिथ के इस शतक के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 146 रनों की हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 61.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए थे।
विराट कोहली को बड़ा खतरा
Copyright Holder: RunBhoomi
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दूसरा शतक जड़ते ही स्टीव स्मिथ सबसे अधिक शतकों के मामले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी कर चुके हैं। अब स्मिथ और कोहली के नाम 25-25 शतक हो चुके हैं। इतना ही नहीं रनों के मामले में भी स्मिथ बेहद तेजी से कोहली के करीब पहुंच रहे हैं। आपको बता दे कि कोहली 77 टेस्ट मैचों की 131 पारियों में 6613 रन बना चुके हैं। जबकि स्मिथ ने 65 मैचों की 119 पारियों में 6441 रन बना लिए हैं। ऐसे में स्मिथ अब कोहली से महज 166 रन पीछे रह गए हैं। जबकि इस सीरीज में अभी 4 मैच (8 पारियां) और शेष हैं। अगर स्मिथ इसी रफ्तार से बल्लेबाजी करते रहे तो वे टेस्ट क्रिकेट में जल्द ही रनों और शतकों के मामले में कोहली से आगे निकल जाएंगे।
The content does not represent the perspective of UC
स्टीव स्मिथ ने मचाया तहलका, 17 महीने बाद लगातार 2 शतकों के साथ वापसी, कोहली को बड़ा खतरा
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: