भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में दूसरा टी-20 मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस एक बार फिर विराट कोहली के पक्ष में रहा, जहां कोहली ने पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया।
Third party image reference
गौरतलब है कि इसी मैदान पर पहले टी-20 मुक़ाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उस मैच में भारत 4 विकेट से जीता था। फिलहाल भारतीय टीम 3 मैचों की मौजूदा टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
पहला टी-20 मुक़ाबला जीतने के बाद भारत की प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध इस मैच में भारतीय टीम जस की तस नजर आने वाली है। जिसका मतलब ये हुआ कि चाहर भाइयों को वेस्टइंडीज दौरे पर अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
Copyright Holder: RunBhoomi
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुक़ाबले के लिए वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तौर पर सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल के स्थान पर ऑलराउंडर कैरी पियरे को शामिल किया गया है। इस स्थिति में एविन लुइस के साथ सुनील नरेन वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत करेंगे।
Copyright Holder: RunBhoomi
सुनील नरेन, एविन लुइस, निकलोस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, किरोन पोलार्ड, रोवमन पॉवेल, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), कैरी पियरे, कीमो पॉल, शेल्डन कोट्रेल, ओशन थॉमस
IND vs WI: भारत की पहले बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज की टीम में एक बड़ा बदलाव, देखें प्लेइंग XI
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: