Home
/
Cricket
/
25वां शतक जड़कर स्मिथ ने रचा इतिहास, टूटा कोहली का रिकॉर्ड,बने विश्व के ऐसे दूसरे बल्लेबाज
25वां शतक जड़कर स्मिथ ने रचा इतिहास, टूटा कोहली का रिकॉर्ड,बने विश्व के ऐसे दूसरे बल्लेबाज
बर्मिंघम में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले एशेज टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है. जिसमे ऑस्ट्रेलिया धीरे धीरे इस मैच पर अपनी पकड़ बन रहा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने आज दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ दिया.

स्मिथ ने इस शतक के लिए कुल 147 गेंदों का सामना किया और कुल 10 चौके लगाये. इस शतकीय पारी से स्मिथ ने टेस्ट में विराट कोहली समेत कई दिग्गजों के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

1. टेस्ट में स्मिथ ने आज अपना 25वां शतक जड़ा. इस तरह वो सबसे तेज 25 शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए गये और उन्होंने विराट कोहली के 127 पारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. स्मिथ से कम पारी में यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन ने किया था. जिसमे उन्होंने 68 पारी में 25 शतक जड़ दिए थे.

2. एशेज टेस्ट के इतिहास में लगातार दोनों पारी में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ ओवरआल 8वें बल्लेबाज बन गए. जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसे करने वाले कुल 5वें बल्लेबाज बन गए. एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कारनामा पिछली बार मैथ्यू हेडन ने साल 2002 में किया था.

3. स्मिथ ने आज 147 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह स्मिथ का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से बाहर सबसे तेज शतक है. इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ धर्मशाला में 150 गेंदों पर अपना सबसे तेज शतक बनाया था.

4. स्मिथ ने एशेज में अपना 10वां शतक लगाया. इस तरह स्मिथ ने डेविड गावर और वाली हैमंड के सर्वाधिक 9 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

5. स्मिथ ने एशेज में अपना 9 शतक पूरा किया. इस तरह वो एशेज में डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे अधिक एशेज शतक जड़ने वाले दूसरे बलेबाज बन गए हैं. इस तरह उन्होंने स्टीव वॉ की बराबरी कर ली.

6. टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में स्मिथ 5वें स्थान पर आ गए. यह इंग्लैंड के खिलाफ उनका कुल 10वां शतक था.
25वां शतक जड़कर स्मिथ ने रचा इतिहास, टूटा कोहली का रिकॉर्ड,बने विश्व के ऐसे दूसरे बल्लेबाज
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं: