भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी-20, इस युवा को मिला मैन ऑफ द मैच, 2 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। फ्लोरिडा में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारत 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। इसके पहले भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।

Third party image reference
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट गंवाकर केवल 95 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से किरोन पोलार्ड सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 49 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। जबकि निकोलस पूरन ने 20 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई का अंक पार भी नहीं कर सका।

Copyright Holder: RunBhoomi
भारत की ओर से अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे नवदीप सैनी ने 4 ओवर में 17 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं भुवनेश्वर कुमार को 2 सफलताएं हाथ लगी। जबकि वॉशिंग्टन सुंदर, खलील अहमद, क्रुणाल पांड्या और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

Third party image reference
वेस्टइंडीज के 96 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 6 विकेट खो कर हासिल कर लिया। हालांकि भारतीय टीम के लिए ये जीत उतनी आसान नहीं रही जितनी दिखाई दे रही थी। इस दौरान भारत की आधी टीम 69 रनों पर ड्रेसिंग रूम वापस लौट गई थी। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 24 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 19 रनों की पारी खेली।
टूटे 2 बड़े रिकॉर्ड

Copyright Holder: RunBhoomi
1. रोहित शर्मा ने इस मैच में 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान 15वां रन बनाते ही वे टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा (1955) ने इस मामले में मार्टिन गप्टिल (1945) को पीछे छोड़ दिया है।

Third party image reference
2. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस मैच में एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इस एक विकेट के साथ ही जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बने।

भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी-20, इस युवा को मिला मैन ऑफ द मैच, 2 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी-20, इस युवा को मिला मैन ऑफ द मैच, 2 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.