कोहली और स्मिथ में कौन है टेस्ट क्रिकेट का असली रनमशीन, देखें देश और विदेश के सभी आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में एशेज सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी हो गई। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने अहम मौके पर न केवल शतकीय पारी (144) खेल कर ऑस्ट्रेलिया को संकट से निकाला बल्कि करीब 1.5 साल बाद अपनी वापसी को यादगार भी बना दिया। स्टीव स्मिथ की इस लाजवाब पारी ने कई मौकों पर विराट कोहली की याद दिलाई।

Copyright Holder: RunBhoomi
विराट कोहली भी कई अहम मौकों पर भारतीय टीम को हार से बचाते हुए आए हैं। बेशक वनडे क्रिकेट में कोहली के नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। पर जब बात टेस्ट क्रिकेट की होती है तब स्टीव स्मिथ का भी नाम लिया जाना तय है। तो आज हम कोहली और स्मिथ के टेस्ट आंकड़ों पर नजर डालेंगे और इन आंकड़ों के आधार पर देखेंगे कि टेस्ट क्रिकेट में कोहली और स्मिथ में से कौन आगे है।
विराट कोहली के टेस्ट आंकड़ें
विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 77 मैच खेले हैं। इन 77 टेस्ट मैचों की 131 पारियों में कोहली ने 53.76 के औसत से 6613 रन बनाए हैं। कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 25 शतक शामिल हैं। वहीं भारत में कोहली ने 34 टेस्ट और 54 पारियां खेली हैं। जहां उन्होंने 11 शतक और 64.68 के औसत से 3105 रन बनाए हैं।

Copyright Holder: RunBhoomi
विराट कोहली के विदेशी आंकड़ों पर नजर डाले तो विदेश में जा कर कोहली ने 43 मैचों की 77 पारियों का सामना किया है। इस दौरान कोहली ने 14 शतकों की सहायता से 3508 रन बनाए हैं। जहां कोहली का बल्लेबाजी औसत 46.77 का रहा है।
स्टीव स्मिथ के टेस्ट आंकड़ें
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 65 मैच और 118 पारियां खेल चुके हैं। जहां 62.18 के औसत से उन्होंने 24 शतक लगाते हुए 6343 रन बनाए हैं। वहीं अपने घर में स्मिथ ने 29 मैचों की 50 पारियां खेली हैं और 77.25 के औसत से 3090 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 13 शतक दर्ज हैं।

Copyright Holder: RunBhoomi
वहीं विदेशों में स्टीव स्मिथ ने 36 टेस्ट मैचों की 68 पारियां खेली हैं। इन 68 पारियों में स्मिथ के बल्ले से 11 शतक और 3253 रन निकले हैं। जहां उनका बल्लेबाजी औसत 52.46 का रहा है।


विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के देश और विदेश के आंकड़ों पर नजर डाले तो हम पाएंगे कि स्टीव स्मिथ औसत के आधार पर विराट कोहली से आगे नजर आते हैं। वहीं शतकों के मामले में भी दोनों बल्लेबाजों में ज्यादा फर्क नहीं है।
कोहली और स्मिथ में कौन है टेस्ट क्रिकेट का असली रनमशीन, देखें देश और विदेश के सभी आंकड़े कोहली और स्मिथ में कौन है टेस्ट क्रिकेट का असली रनमशीन, देखें देश और विदेश के सभी आंकड़े Reviewed by Admin on अगस्त 02, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.