स्मिथ-लियोन का धमाल, 251 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रौंदा, टूटे ये 8 रिकॉर्ड

एशेज सीरीज 2019 का पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 251 रनों से जीत लिया है। जीत के नायक रहे स्मिथ और नाथन लियोन, स्मिथ ने अपने शानदार शतक एवं नाथन लियोन की धारदार गेंदबाज़ी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ली है। रन के लिहाज से यह ऑस्ट्रेलिया की बर्मिंगम में दूसरी सबसे बड़ी जीत है, इसे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने 256 रन से जीत दर्ज जी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रन तथा दूसरी पारी में 487/7 रन बनाए।

Third party image reference
स्मिथ ने दोनों पारियों में क्रमशः 144 व 142 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन तथा दूसरी पारी में महज 146 रनपर सिमट गई।

Third party image reference
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन ने 20 ओवर में 49 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए। कमिंस ने 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
मैच में बने ये रिकॉर्ड

Third party image reference
1.स्मिथ ने एशेज में अपना 10वां शतक पूरा किया और सबसे ज्यादा एशेज शतकों के मामले में स्टीव वॉ की बराबरी कर ली।
2. 43 पारियों में स्मिथ ने 10 एशेज शतक जड़ा। उनसे पहले ब्रैड मैन ने मात्र 37 पारियों में 10 एशेज शतक जड़ा था।

Third party image reference
3. एक टेस्ट की दोनों पारियों में 140 या उससे अधिक स्कोर बनाने वाले स्टीव स्मिथ विश्व के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एलन बॉर्डर (150* +153), फ्लावर (142+199) और दिलशान (162+143) यह रिकॉर्ड बना चुके हैं। 
4. इंग्लैंड की धरती पर एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले स्मिथ तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़बन गए हैं ।
5. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ 5वें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले वारेन बार्डस्ले, आर्थर मोरिस, स्टीव वॉ और मैथ्यू हेडन ऐसा कर चुके हैं। 
6 .स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 286 रन बनाए। एक टेस्ट मैच में बतौर बल्लेबाज उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 273 रन बनाए थे।

Third party image reference
7 . नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया की ओर से 350+ विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज़ बन गए हैं।

Third party image reference
8 . सबसे कम पारियों में 100 विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने कमिंस, जिन्होंने महज 21 पारी में यह कारनामा किया है।
स्मिथ-लियोन का धमाल, 251 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रौंदा, टूटे ये 8 रिकॉर्ड स्मिथ-लियोन का धमाल, 251 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रौंदा, टूटे ये 8 रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.