भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त से टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला t20 3 अगस्त दूसरा T20 मैच 4 अगस्त और तीसरा T20 मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाएगा। क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की टीम बेहद खतरनाक खेलती है।
Third party image reference
इसीलिए वेस्टइंडीज से सीरीज जीतना भारत के लिए बहुत मुश्किल रहेगा। अब तक वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में केवल दो भारतीय बल्लेबाज शतक लगा पाए हैं। इस बार भी इन दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद रहेगी कि यह T20 सीरीज में बड़ी पारियां खेलें।
रोहित और राहुल ने लगाया है शतक
Third party image reference
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सीमित ओवरों के फॉर्मेट के बहुत बड़े खिलाड़ी है। रोहित शर्मा T20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं। रोहित ने 6 नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मात्र 61 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
Third party image reference
रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज केएल राहुल है। केएल राहुल ने 27 अगस्त 2016 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए थे। इस दौरान केएल राहुल के बल्ले से 12 चौके और पांच छक्के भी निकले थे।
दोस्तों आपको क्या लगता है वेस्टइंडीज के दौरे पर कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा सफल रहेगा? कमेंट करके हमें अपनी राय अवश्य दें।
भारत के इन दोनों बल्लेबाजों ने टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए हैं शतक, फिर रहेगी उम्मीद
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: