भारत के टर्मिनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह से जुड़े हुए एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए हरभजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। नामांकन रद्द करने का कारण हरभजन सिंह की सिफारिश फाइल देर से पहुंचना बताया गया है।
Third party image reference
जब हरभजन सिंह को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में हरभजन सिंह ने दावा किया कि उन्होंने पंजाब खेल विभाग को दस्तावेज समय से जमा कर दिया था। हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब खेल विभाग को अपने जरूरी दस्तावेज 20 मार्च को ही जमा कर दिए थे।
Third party image reference
साथ ही उन्होंने कहा कि इस फॉर्म को 10 से 15 मिनट में दिल्ली पहुंच जाना था। लेकिन पता नहीं क्यों इस फार्म को समय से नहीं भेजा गया। अगर इस फॉर्म को सही समय पर पहुंचा दिया गया होता तो मुझे इस साल यह पुरस्कार मिल गया होता। पुरस्कार मिलना हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायक होता है। लेकिन मैं इस साल पुरस्कार मिलने से वंचित रह गया।
Third party image reference
हरभजन ने पंजाब के खेल मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। इसके चलते खेल मंत्री ने हरभजन सिंह के दस्तावेज केंद्र को देरी से पहुंचने के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी खेल निदेशक को सौंपी गई है।
हरभजन सिंह खेल रत्न मामले में नया मोड़, पंजाब सरकार ने दिए कथित जांच के आदेश
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: